पश्चिम बंगाल में बंद दूसरे दिन भी जारी
कोलकाता, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में नक्सलियों के समर्थन वाली पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) के सदस्यों द्वारा आयोजित 72 घंटे का बंद दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। बंद की वजह से पश्चिम मिदनापुर के झाड़ग्राम उप मण्डल में जनजीवन पर आंशिक असर पड़ा।
पश्चिम मिदनापुर जिले के जिलाधिकारी एन.एस.निगम ने आईएएनएस को बताया, "सुबह से किसी भी तरह की हिंसक घटना की सूचना नहीं है। लेकिन बंद की वजह से कार्यालयों में उपस्थिति प्रभावित रही।"
जिलाधिकारी ने कहा कि झाड़ग्राम, जंबोनी और बेलपहाड़ी क्षेत्रों में सार्वजनिक वाहन नहीं चले। बंद के दौरान दुकानें और स्थानीय बाजार भी बंद थे।
लालगढ़ क्षेत्र से सुरक्षा बलों को हटाने की मांग को लेकर एक रैली करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीसीएपीए ने यह बंद रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications