बिहार में 1032 करोड़ रुपये का निवेश
पटना, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में पिछले चार वर्षो में निवेश के कुल 220 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं और यहां 1032़ 82 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।
मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में निवेश का माहौल बनाना राज्य सरकार का काम है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है, जिसके कारण निवेशक यहां आना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष अक्टूबर तक निवेश के 220 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। जिसमें से 22 इकाइयां चालू हो गई हैं जबकि 74 इकाइयों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 1032 करोड़ 82 लाख रुपये का निवेश हो चुका है।
मोदी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण और लघु एवं कुटीर उद्योगों के जरिए भी लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया गया है तथा अभी और भी लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश करने के और कई प्रस्ताव आए हैं जिन पर सरकार विचार कर रही है। उर्जा क्षेत्र में निवेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है। मोदी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications