मीरा कुमार न्यूयार्क रवाना
लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक है कि 16 और 17 नवंबर को आयोजित होने वाली तैयारी समिति की इस बैठक में लोकसभा महासचिव पी. डी. टी. आचारी भी शामिल होंगे।
अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) के अध्यक्ष थियो बेन गुरीराब ने मीरा कुमार को लोकसभा अध्यक्षों के तीसरे विश्व सम्मेलन के लिए बनाई गई तैयारी समिति के सदस्य के रुप में नामित किया था। यह सम्मेलन जेनेवा में अगले साल 19 जुलाई से 21 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
अंतर संसदीय संघ विभिन्न देशों की संसदों का एक संगठन है जिसे 1889 में स्थापित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications