पंजाब और हरियाणा में बादलों का डेरा
चंडीगढ़ मौसम विभाग के कार्यालय निदेशक चतर सिंह मलिक ने आईएएनएस से कहा, "पूरे क्षेत्र में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है।"
शुक्रवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के प्रमुख शहर लुधियाना में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पटियाला में यह 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में अंबाला और हिसार में भी पारा गिरा रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस मापा गया जबकि हिसार में यह 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications