फैल रहा है गन्ना किसानों का आंदोलन
लखनऊ, 13 नवंबर(आईएनएस)। सरकार द्वारा घोषित गन्ना समर्थन मूल्य के खिलाफ प्रदशर्न कर रहे किसानों का आंदोलन अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्से में फैलता नजर आ रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, गोंडा, फैजाबाद, फतेहपुर, कानपुर देहात, जौनपुर, सीतापुर और बहराइच में आक्रोशित गन्ना किसानों ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर प्रदशर्न किया।
कई स्थानों पर किसानों ने व्यस्त राजमार्गो को जाम कर यातायात बाधित किया। इस दौरान पुलिस से उनकी हाथापाई भी हुई लेकिन ताजा समाचार मिलने तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं थी।
भारतीय किसान यूनियन के महासिचव राकेश टिकैत ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा," यह सही है कि हमारे आंदोलन का केंद्र अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्र था। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां पूरे प्रदेश के सभी गन्ना किसानों के खिलाफ हैं और इनसे किसान बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।"
राकेश ने कहा कि यह आंदोलन समूचे प्रदेश के गन्ना किसानों के हितों की लड़ाई है। आगामी 16 नवंबर को पूरे प्रदेश के गन्ना किसान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदशर्न करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा गóो का समर्थन मूल्य 165 रुपये प्रति क्विंटल व केंद्र सरकार द्वारा उससे भी कम 129.85 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने और उचित एवं लाभकारी मूल्य व्यवस्था (एफआरपी) तय करने का किसान विरोध कर रहे हैं। गन्ना किसान प्रति क्विंटल 280 रुपये से ज्यादा के समर्थन मूल्य की मांग कर रहै हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications