हेडली से रिश्तों के बारे में महेश भट्ट के बेटे से पूछताछ
राहुल पेशे से फिटनेस प्रशिक्षक हैं। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राहुल से पूछताछ की गई है। वह हेडली के आतंकवादी रिश्तों के बारे में अनजान था।
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान राहुल ने माना कि वह हेडली को जानता है और उसे ब्रीच कैंडी अस्पताल के निकट एक फ्लैट किराए पर दिलाने में मदद भी की थी।
हेडली ने पाकिस्तान में बैठे अपने साथियों के साथ ई-मेल के जरिए की गई बातचीत में 'राहुल' नाम उल्लेख कई बार किया था। सुरक्षा एजेंसियां इस नाम को लेकर पशोपेश में पड़ गईं थीं।
इस बारे में महेश भट्ट ने एक समाचार चैनल से कहा, "यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मसला है.। इस बारे में सुरक्षा एजेंसियों से बात कीजिए। मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।"
उल्लेखनीय है कि हेडली और उसका साथी तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल के हैं।
एफबीआई द्वारा मुहैया कराई गई सूचना के मुताबिक हेडली मुंबई में एक वीजा एजेंसी दो वर्षो तक (जुलाई, 20008) चलाता रहा। वर्ष 2006 से 2009 के बीच वह कारोबारी वीजा पर नौ बार भारत आया था।
खुफिया सूत्रों का कहना है कि पिछले वर्ष मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में भी हेडली की संलिप्तता हो सकती है। एक अधिकारी ने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है। मुंबई हमले में 170 से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications