चीन से मिलेंगे सिंगापुर को 2 पांडा
चीनी राष्ट्रपति हू जिन्ताओ और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग की मौजूदगी में गुरुवार को इन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
राष्ट्रपति हू जिन्ताओ ने कहा कि अगले वर्ष दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 20वीं वर्षगांठ पूरी होने के प्रतीक के रूप में चीन सिंगापुर को पांडा का एक जोड़ा देगा।
समाचार पत्र 'चायना डेली' के मुताबिक दोनों देश पांडा के संरक्षण पर संयुक्त अध्ययन करने के प्रति सहमत हैं।
दोनों देशों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए सिंगापुर में एक चीनी सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में दो अन्य समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications