छत्तीसगढ़ में किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया
गुरुवार को रायपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर सिमगा गांव में सड़क दुर्घटना में एक किशोरी घायल हो गई थी। उस समय किशोरी के माता-पिता भी उसके साथ थे। घायल किशोरी को भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।
अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल के सामान्य वार्ड में रखा गया था लेकिन चिकित्सकों ने उसकी हालत हो ध्यान में रखते हुए उसे प्रसूती वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। "
चिकित्साधिकारी ने कहा, "किशोरी को सिमगा पुलिस थाने के एक सिपाही द्वारा यहां लाया गया था। गुरुवार को किशोरी के माता-पिता भी उसके साथ थे लेकिन जब उसने बच्चे को जन्म दिया, तो वे वहां से गायब हो गए। बाद में किशोरी ने बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया। यह हमारे लिए एक असामान्य स्थिति है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications