चीन को लेकर आत्मविश्वास प्रभावित करने की जरूरत नहीं : वायुसेना प्रमुख

49वें इंडियन ऐरोस्पेस मेडिसिन कांफ्रेंस के इतर शुक्रवार को संवददाताओं से बातचीत में नाइक ने कहा, "जब दो देश (चीन और पाकिस्तान) आपस में वार्ता करते हैं तो तीसरे के लिए कोई जगह नहीं होती। खरीदने और बेचने की बात उन दोनों के बीच की है। हमें अपना आत्मविश्वास प्रभावित करने की जरूरत नहीं है। हम काफी मजबूत देश हैं।"

उन्होंने कहा, "आपकी थेल सेना, नौसेना और वायुसेना देश के हितों की रक्षा करेगी। आप लोंगों (मीडिया) को इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है और आप दूसरों को भी इससे चिंतित न करें।"

गौरतलब है कि चीन ने 36 अत्याधुनिक फाइटर जेट विमानों को बेचने के लिए पाकिस्तान से हाल ही एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। यह हवा से हवा में और हवा से जमीन पर वार करने की मारक क्षमता रखता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+