जापान पहुंचे ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा जापान के प्रधानमंत्री यूकिओ हातोयामा से आज मिलेंगे। दोनों नेता जलवायु परिवर्तन, अफगानिस्तान में जारी युद्ध और वैश्विक मंदी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
हातोयामा जापान की डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। पिछले संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी। वह दोनों देशों के पारम्परिक संबंधों को बराबरी के साझेदार के रूप में पुनर्स्थापित करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications