इंसान को ईष्यालु भी बनाता है 'लव हार्मोन'
इजरायल के हेइफा विश्वविद्यालय के शोधकर्ता साइमन शेमे ट्सूरी ने अपने शोध के माध्यम से यह रोचक खुलासा किया है। साइमन की इस शोध की रिपोर्ट 'बायोलॉजिकल साइकेट्री' नाम की पत्रिका में प्रकाशित हुई है।
साइमन के मुताबिक, "जब किसी इंसान का साथ सकरात्मक होता है तो ऑक्सीटोसिन उसके शरीर पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है लेकिन जब उसका साथ किसी नकारात्मक व्यक्ति से होता है, तो यही हार्मोन नकारात्मक भावनाएं भड़काता है।"
साइमन ने यह खुलासा 56 व्यक्तियों पर किए गए शोध के आधार पर किया है। शोध के दौरान इनको ऑक्सीटोसिन की गंध सुंघाने के बाद एक खेल में हिस्सा लेने को कहा गया। इस खेल में कम धन जीतने वाले खिलाड़ियों को ईष्र्या से भरे पाया गया। जब उनके विरोधी उनसे बढ़त बनाए थे, तो उस समय उन्हें द्वेष करते देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications