बीडीआर की धमकी से सीमा पर तनाव

अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव है। स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, "दक्षिणी त्रिपुरा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारी गुरुवार को 100 साल पुराने एक राजमार्ग की मरम्मत कर रहे थे। बीडीआर जवानों ने उनसे काम बंद करने के लिए कहा। उनकी ओर से धमकी दी गई कि अगर काम बंद नहीं होता तो वे फायरिंग करेंगे।"

अधिकारी ने कहा, "बीडीआर जवानों की ओर से धमकी दिए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी और अधिकारी वहां से भाग खड़े हुए।"

इसके बाद त्रिपुरा सरकार और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बीडीआर के अधिकारियों से बातचीत की।

अधिकारी ने कहा, "बीडीआर अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों से कहा कि सीमा से लगभग 150 गज के दायरे में वे राजमार्ग पर मरम्मत नहीं होने देंगे।"

त्रिपुरा सरकार ने इस बारे में केंद्र सरकार से बातचीत की है और कहा है कि वह इस मामले को बांग्लादेश के साथ उठाए।

राज्य के वित्त मंत्री बादल चौधरी ने बताया, "हम इस नगारिक राजमार्ग की पहले भी कई बार मरम्मत कर चुके हैं। परंतु बांग्लादेशी सरकार और बीडीआर की आेर से हमें कभी नहीं रोका गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+