मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने जान दी
पुलिस के अनुसार अर्णब मुखोपाध्याय अचानक रेल ट्रैकपर उस समय कूद गया जब गरिया से आने वाली मेट्रो ट्रेन स्टेशन पर प्रवेश कर रही थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया," रेलवे ट्रैक से शव को बरामद कर लिया गया है। चारू बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।" इस घटना के बाद मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए बाधित हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications