अमेरिका में 6 महीने में स्वाइन फ्लू से 3,900 लोगों की मौत

वाशिंगटन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में 2.2 करोड़ लोग स्वाइन फ्लू से प्रभावित हुए हैं जबकि पिछले छह महीने में अधिकत 3,900 लोगों की स्वाइन फ्लू से जान जा चुकी है जिनमें अनुमानत: 540 बच्चे शामिल हैं। अमेरिका में स्वाइन फ्लू का पहला मामला अप्रैल महीने में दर्ज किया गया था।

नेशनल सेंटर फॉर इम्युनाइजेशन एंड रेस्पीरेटरी डिजीसिस की निदेशक एन स्कूचेट ने गुरुवार को कहा," हम वर्ष 2009 में जो देख रहे हैं वैसा पहले कभी नहीं हुआ। जहां तक हम लोग जानते हैं कि हमने 1957 से फ्लू की ऐसी महामारी नहीं देखी है।"

स्कूचेट ने कहा कि सितंबर में इस वायरस का असर उच्च स्तर पर था जबकि अक्टूबर के महीने में यह असामान्य था। पिछले कई वर्षो की तुलना में बहुत बड़ी संख्या में मौतें देखने को मिली हैं।

स्कूचेट ने कहा," मुझे लगता है कि इस महामारी से मरने वाले बच्चों की संख्या और बढ़ेगी जो मौसमी फ्लू से कहीं अधिक होगी। सामान्यत: हर साल मौसमी फ्लू से 60 से 80 बच्चों की मौत होती है।"

स्कूचेट के अनुसार अनुमानत: 18 वर्ष से नीचे के लगभग 80 लाख बच्चे स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं। लगभग 98,000 अमेरिकीयों को स्वाइन फ्लू के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें 36,000 बच्चे शामिल हैं। वयस्कों में 1.2 करोड लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं जिसमें 53,000 लोग अस्पताल में हैं और 2900 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्कूचेट के मुताबिक स्वाइन फ्लू से बचने का सबसे कारगर तरीका इसका टीकाकरण है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+