राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 75 नए मामले सामने आए

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया," हमने गुरुवार को 173 लोगों के नमूने जांच के लिए लिए थे जिनमे से 75 लोगों के नमूनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।"

अधिकारी ने कहा कि राज्य में स्वाइन फ्लू से प्रभावित 455 रोगियों में 46 स्कूलों के 179 बच्चे शामिल हैं। जयपुर में एहतियात के तौर पर स्कूलों में सात दिन के अवकाश की घोंषणा की गई है।

राज्य में गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ो के मुताबिक राजस्थान में स्वाइन फ्लू से 20 लोगों की मौत हई है। राज्य सरकार ने इस रोग से निपटने के प्रयासों के तहत उपनगरीय इलाकों के चार और जयपुर के 13 निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरु कर दी है।

जयपुर के जिलाधिकारी कुलदीप रानका ने कहा कि हमने दो उपनगरीय अस्पतालों में अलग वार्ड भी स्थापित किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+