काबुल में आत्मघाती विस्फोट, 3 घायल

समाचार एजेंसी डीपीए ने आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता जमारई बशारे के हवाले से खबर दी है कि विस्फोट जलालाबाद सड़क पर हुआ। उन्होंने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था।

पुलिस के अपराध जांच विभाग के प्रमुख सईद अब्दुल गफ्फार सईदजादा ने कहा कि इस आत्मघाती हमले में तीन अफगानी घायल हो गए और चार वाहन नष्ट हो गए।

आत्मघाती हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। फोयनिक्स कैंप के पास हुए इस आत्मघाती हमले के सही निशाने के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के प्रवक्ता ने इस आत्मघाती हमले की पुष्टि की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+