'खाना पकाने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते किशोर'

वाशिंगटन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। खाना पकाते समय किशोर, वयस्कों की अपेक्षा कम हाथ धोते हैं और कच्चे भोज्य पदार्थो को वयस्कों की अपेक्षा अधिक संक्रमित करते हैं। यह बात एक नए अध्ययन से सामने आई है।

'कंसास स्टेट यूनीवर्सिटी' (केएसयू) में खाद्य सुरक्षा अनुसंधान सहायक और अध्ययन के सह-लेखक केसे जैकब का कहना है, "हमने देखा कि जहां आधे वयस्क कच्चे चिकन को छूने से पहले हाथ धोते हैं, वहीं एक भी किशोर ने ऐसा नहीं किया।"

उन्होंने कहा कि किशोरों में हाथ न धोने की आदत के साथ इनमें विशेष उम्र के कुछ व्यवहारों जैसे बाल संभालने और खुजलाने की आदत से भी साफ-सफाई संभव नहीं हो पाती। ऐसा करने से खाद्य पदार्थो के संक्रमित होने की संभावना रहती है जबकि व्यस्कों में ऐसा नहीं होता।

केएसयू के खाद्य सुरक्षा के प्रोफेसर और अध्ययनकर्ता डॉग पॉवेल कहते हैं कि खाद्य सुरक्षा आसान नहीं है, उपभोक्ताओं के द्वारा चिकन छूने से पहले हाथों के साफ-सुथरे होने के निर्देशों पर बहुत कम अमल किया जाता है।

वर्ष 2007 में केएसयू के शोधकर्ताओं ने 41 लोगों पर एक अध्ययन किया। उन्होंने इनके भोजन बनाने के तरीकों को कैमरे में कैद किया। इनमें से 21 लोग वयस्क थे जबकि 20 किशोर थे। अध्ययनकर्ताओं ने इन सभी के रसोई में भोजन बनाने के दौरान स्वास्थ्य की दृष्टि से साफ-सफाई रखने के व्यवहार का अध्ययन किया।

ब्रिटिश 'फूड' पत्रिका के नवम्बर के अंक में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+