दिल्ली में पारा लुढ़का
आईएमडी के मुताबिक मौसम में ठंडक की वजह दक्षिणी व पश्चिमी तट पर हुई चक्रवाती वर्षा है।
आईएमडी के निदेशक बी. पी. यादव ने आईएएनएस से कहा, "हम शुक्रवार को वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद कर सकते हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है लेकिन सर्दियां आना अभी बाकी है।"
गुरुवार को दिन का अब तक का तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से चार डिग्री कम है लेकिन न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।
दिल्ली में छाए कोहरे की वजह से सुबह 9.30 बजे के आस-पास दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई थी।
हवाईअड्डा अधिकारियों के मुताबिक उड़ानों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications