एनटीपीसी का निर्माणाधीन इमारत गिरा, 3 मरे
पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में यह हादसा बुधवार देर रात लगभग एक बजे हुआ। हादसे के तुरंत बाद दुर्घटनास्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस और अन्य लोगों को बचाव कार्य के लिए बुलाया।
घायलों को गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
तीनों मृतक बिहार के निवासी थे। पुलिस के अनुसार निर्माण कार्य 'एरा निर्माण कंपनी' कर रही थी। पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों की शिकायत पर निर्माण कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications