चीन के स्कूल में हादसा, 3 बच्चों की मौत, 28 घायल
शिजिआझुआंग (चीन), 12 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के उत्तरी प्रांत हीबी में बुधवार को भारी हिमपात के बीच एक प्राथमिक विद्यालय की कैंटीन ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि 28 घायल हो गए।
अधिकारियों द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक यांग्निआन काउंटी के मिन्गुआन टाउन में लांगफेंग निजी प्राथमिक स्कूल में यह दुर्घटना शाम छह बजे हुई। हादसे के समय बच्चे भोजन कर रहे थे।
भारी हिमपात के बीच ढही इमारत में दो लड़कियों और एक लड़के की मौत हो गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हिमपात दूसरे दिन भी जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications