बिहार मेले में खूब हो रही 'लैला-मजनू' की बिक्री

पटना, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जीते जी एक नहीं हो सकने वाले महान प्रेमियों लैला और मजनू के नाम के एक पौधे की बिहार मेले में नए विवाहित युगलों की समृद्धि और भाग्य के चिन्ह के रूप में खूब बिक्री हो रही है।

सोनपुर पशु मेले में पौधे को बेच रहे राम वृक्ष चौरसिया ने आईएएनएस से फोन पर कहा, "लोग, खासकर नव विवाहित युगल और प्रेमी इस पौधे को खरीद रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि यह पौधा उनके जीवन में अच्छा भाग्य और रिश्ते में मजबूती लाएगा।"

प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कृषि प्रदर्शनी में एक दुकान लगाकर बैठे चौरसिया दावा करते हैं कि उन्होंने इस पौधे को विकसित किया है और काल्पनिक युगल लैला-मजनू के नाम पर इसका नामकरण किया है।

उन्होंने कहा, "अपनी नर्सरी में कई महीने के कठोर परिश्रम के बाद मैंने लैला-मजनू पौधा विकसित किया था। यह पौधा एक वनस्पति मिश्रण का परिणाम है जिसने इसे अलग बना दिया है।"

पौधे की पत्तियां एक ओर से लाल और दूसरी ओर से हरी हैं। प्रत्येक पौधे की कीमत 35 रुपये है।

पिछले कुछ दिनों में हजारों लैला-मजनू पौधे बेचने का दावा करने वाले चौरसिया कहते हैं, "विवाहित युगल इस दुर्लभ पौधे को इस विश्वास के साथ खरीद रहे हैं कि यह पौधा उनका अच्छा भाग्य और समृद्धि लेकर आएगा।"

करीब एक महीने तक चलने वाला सोनपुर मेला दो नदियों गंगा और गंडक के किनारे 500 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। शताब्दियों से इस मेले का हर साल आयोजन होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+