मप्र में रिमझिम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार शाम से ही बदलों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार रिमझिम बारिश का यह सिलसिला आगामी 48 घंटों तक भी जारी रह सकता है।
कृषि वैज्ञानिकों ने इस बारिश को दलहन की फसल के लिए लाभदायक बताया है क्योंकि यह फसल की वृद्घि में मददगर होगी। लेकिन अगर तीन-चार दिन और वर्षा होती रही, तो इससे धान की फसल को कुछ नुकसान भी हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications