मुंबई हमले की तारीख नजदीक, देश भर में सुरक्षा अलर्ट
सूत्रों ने कहा है कि यह अलर्ट अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली की शिकागो में हुई गिरफ्तारी के बाद जारी किया गया है। हेडली पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से भारत में एक आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इंटेलिजेंस ब्यूरो को राज्य सरकारों से कुछ इस तरह की जानकारियां मिली हैं कि आतंकी देश के पश्चिमी तट के रास्ते घुसपैठ करने और देश के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश में हैं।"
अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकारों को कहा गया है कि वे पिछले वर्ष 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications