कोड़ा और सहयोगियों से 23 लाख रुपये नकद बरामद : आयकर विभाग

रांची, 12 नवंबर (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने गुरुवार को झारखण्ड उच्च न्यायालय को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके सहयोगियों के 69 ठिकानों पर तलाशी में 23 लाख रुपये और कुछ हजार अमेरिकी डॉलर नकद बरामद हुए।

एक जनहित याचिका दायर करने वाले दुर्गा उरांव के वकील राजीव कुमार ने कहा, "आयकर विभाग ने दिखाया है कि कोड़ा और अन्य सहयोगियों के 69 ठिकानों पर तलाशी के दौरान 23.65 लाख रुपये और 3,430 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए।"

उच्च न्यायालय ने आयकर विभाग के विवरण पर असंतोष जताया और कहा कि वह इस बात का पूरा विवरण चाहता है कि किस स्थान से कितनी राशि बरामद की गई।

न्यायालय ने पांच नवंबर को आयकर विभाग से इस संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी थी। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+