राजस्थान में 19 क्विंटल नकली मावा जब्त
खाद्य विभाग के जांच दल ने जालोर जिले के भीनमाल कस्बे रेलवे स्टेशन के बाहर एक पिक अप ट्रोले में अवैध रूप से मावे का परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर मावे को जब्त किया गया। जब्त किया गया मावा 56 टोकरियों में रखा हुआ था, जिसका अनुमाननित वजन लगभग 15 क्विंटल था।
यह मावा पालनपुर निवासी जावेद द्वारा भीनमाल क्षेत्र से एकत्र कर पालनपुर ले जाया जा रहा था। जांच दल ने मावा नकली एवं बदबूदार होने तथा खाने योग्य नहीं पाये जाने पर जनहित में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक की उपस्थिति में नष्ट किया।
अभियान के तहत अलवर जिले में 4 हजार 500 लीटर मिलावटी दूध, 500 किलोग्राम मिल्क पाउण्डर, 100 किलोग्राम कलाकन्द, 400 किलोग्राम मावा एवं 50 किलोग्राम बालुसाई तथा 60 लीटर रिफाइण्ड तेल जब्त कर नष्ट किया गया।
अभियान के अन्तर्गत अलवर में घरेलू गैस का दुरूपयोग करने पर 11 सिलेण्डर तथा दस 5-5 किलोग्राम के सिलेण्डर जब्त किये गये।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications