चीन में दुर्लभ पांडा बरामद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस शावक को शांक्सी प्रांत से बरामद किया गया। इसकी उम्र दो महीने है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार शावक ने अभी तक आंख भी नहीं खोली है और न ही वह चल सकता है।
शांक्सी स्थित पांडा रिजर्व के अधिकारी लियांग शियू ने कहा कि पांडा शावक की मां का रंग सामान्य है जबकि शावक भूरे रंग का है। देश में यह चौथा पांचवां पांडा है, जिसका रंग भूरा है।
उल्लेखनीय है कि भूरे रंग के पांडा प्रजाति विलुप्त होती जा रही है और यह सिर्फ चीन में ही मिलते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications