फिलीपींस में अपहृत पादरी मुक्त
समाचार एजेंसी डीपीए क मुताबिक 79 वर्षीय फादर माइकल सिनॉट को जम्बोआंगा शहर में विद्रोही संगठन 'मोरो इस्लामिक लिबरेशन फंट्र' (एमआईएलएफ) द्वारा अधिकारियों के हवाले कर दिया गया था। इसी संगठन पर इस अपहरण का आरोप लगा था।
अपनी रिहाई के बाद फादर सिनॉट ने कहा, "मैं थोड़ा थका हुआ महसूस कर रहा हूं। वहां मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया गया। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ और वर्षो तक मैं अपनी सेवाएं फिलीपींस में दे सकूंगा।"
गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को उन्हें पगादियान शहर से अगवा कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications