एनएसडी छात्र की डेंगू से हुई मौत की जांच की मांग
इस अवसर पर संस्कृतिकर्मियों ने एनएसडी के छात्र शशि भूषण की मौत की जांच की मांग की। नोएडा के एनएमसी अस्पताल में 4 नवंबर को डेंगू के कारण उसकी मौत हो गई थी।
शोक सभा में संस्कृतिकर्मी सुधीर सुमन ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि हम यह जिम्मेदारी तय करें कि आखिर उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है। दुखद है कि डेंगू जैसी मामूली बीमारी के कारण उसकी मौत हो जाती है।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के प्राध्यापक सुरेश शेट्टी ने उसकी मौत को सबके लिए सदमा बताते हुए कहा कि एनएसडी ने इसकी जांच के लिए एक समिति गठित की है, जिसमें एनएसडी के छात्र, कर्मचारी, प्राध्यापक और डॉक्टर शामिल हैं।
शोकसभा में शशि से जुड़े कई लोगों ने शशि और उसके परिवारवालों को न्याय दिलाने की बात रखी। शोकसभा का संचालन मृत्युंजय प्रभाकर ने किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications