दुनिया के ताकतवर लोगों की सूची में ओबामा शीर्ष पर, मनमोहन 36वें स्थान पर
वाशिंगटन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। आश्चर्यजनक तरीके से नोबेल शांति पुरस्कार हासिल करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में शीर्ष स्थान दिया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 36वें स्थान पर हैं।
दुनिया के कुछ सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को 37 वां, मुंबई स्थित संगठित अपराध गिरोह डी-कंपनी के सरगना दाऊद इब्राहिम कास्कर को 50वां, तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को 39वां और टेलीविजन टाक शो की संचालिका ओप्रा विन्फ्रे को 45वां स्थान दिया गया है।
फोर्ब्स की सूची में 67 लोगों को शामिल किया गया है।
पत्रिका ने कहा कि उसका उद्देश्य ताकत का खुलासा करना है उसे महिमामंडित नहीं करना है और समय गुजरने के साथ पता चलता है कि कैसे आसानी से प्रभाव खत्म हो जाता है, जबकि वह बहुत कठिनाई से हासिल होता है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन इस सूची में 29वें स्थान पर हैं, जबकि महारानी एलिजाबेथ सूची में स्थान बनाने में विफल रहीं।
दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लोगों की सूची :
1. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
2. चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ
3. रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन
4. अमेरिकी फेडरल रिजर्व अध्यक्ष बेन बर्नाके
5. गूगल संस्थापक सर्गेई ब्रिन और लेरी पेग
6. मेक्सिको के टेलमेक्स के मुख्य कार्यकारी कार्लोस स्लिम
7. मीडिया समूह न्यूज कार्प के अध्यक्ष रुपर्ट मडरेक
8. वाल-मार्ट स्टोर्स के मुख्य कार्यकारी माइकल टी.ड्यूक
9. सऊदी अरब के राजा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज
10. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह संस्थापक बिल गेट्स
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications