चीन का नत्थी वीजा अवैध घोषित, सलाह जारी
विदेश मंत्रालय ने चीन के वीजा पर जारी एक महत्वपूर्ण यात्रा सलाह में कहा, "पासपोर्ट पर नत्थी किए गए वीजा को देश से बाहर यात्रा करने के लिए वैध वीजा नहीं माना जाएगा।"
मंत्रालय ने नई दिल्ली में चीनी दूतावास और मुंबई और कोलकाता स्थित वाणिज्य दूतावासों द्वारा हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर और अरूणाचल प्रदेश के निवासियों को अलग कागज पर वीजा देने का हवाला दिया। इस वीजा को पासपोर्ट पर चिपकाने के बजाए नत्थी किया जाता था।
भारत ने यह मुद्दा चीन के साथ उच्च स्तर पर उठाया लेकिन ये गतिविधियां बंद नहीं हुइर्ं। इससे भारत पासपोर्ट पर अलग से नत्थी वीजा को अवैध घोषित करने की यात्रा सलाह जारी करने को बाध्य हुआ।
मंत्रालय ने कहा कि सभी भारतीय चीन की यात्रा से पहले चीनी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से पासपोर्ट पर चिपकाने वाला वीजा सुनिश्चित कर लें जिससे उन्हें बाद में कोई असुविधा या वित्तीय नुकसान न उठाना पड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications