कांग्रेस कोड़ा व उनके सहयोगियों को बचा रही है : भाजपा
झारखण्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कांग्रेस कोड़ा और उनके दो सहयोगियों विनोद सिन्हा और संजय चौधरी को बचाने का प्रयास कर रही है। सिन्हा और चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट में जानबूझकर देरी की गई ताकि वे सबूतों को मिटा सके और देश के बाहर भाग जाए।"
ज्ञात हो कि आयकर विभाग ने दोनों के खिलाफ बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्रित्व काल में कोड़ा खनन व भूविज्ञान मंत्री थे। कोड़ा पर इस दौरान भी खनन संबंधी आवंटनों में काली कमाई का आरोप है। इस बारे में पूछे जाने पर मुंडा ने कहा, "खनन संबंधी आवंटनों के अधिकार अंतिम रूप से केंद्र सरकार के पास है। अगर इसकी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जाती है तो मैं उसका सामना करने को तैयार हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications