अदालत में हत्या करने वाले जर्मन नागरिक को उम्रकैद
बर्लिन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी की एक अदालत में गर्भवती महिला की हत्या करने वाले एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अदालत ने बुधवार को दिए अपने फैसले में रूसी मूल के जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर विंस को जीवन कारावास की सजा सुनाई। विंस ने पिछले वर्ष जुलाई में मिस्र की गर्भवती महिला मारवा अल-शिरबिनी की अदालत के भीतर ही चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
लंदन दौरे पर पहुंचे जर्मनी के विदेश मंत्री ग्विडो वेस्टरवेले ने कहा कि इस फैसले से साबित होता है कि जर्मन समाज में हिंसा और नस्लीय भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications