पिछले पांच वर्षो में नवंबर का सबसे ठण्डा दिन
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार शाम 5.30 बजे अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह इस सत्र का ही सबसे ठण्डा दिन नहीं रहा बल्कि पिछले पांच वर्षो में नवंबर में अब तक का सबसे ठण्डा दिन रहा। "
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मौसम में नमी दक्षिणी और पश्चिमी तटों पर तूफान के कारण होने वाली बारिश की वजह से हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications