मध्य प्रदेश में मंत्रियों को सौंपे गए जिलों के प्रभार

नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर को हरदा, उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सागर, वित्त मंत्री राघवजी को इंदौर, स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा को भोपाल, वन मंत्री सरताज सिंह को बैतूल, आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह को उज्जैन, लोक निर्माण मंत्री नागेंद्र सिंह को उमरिया, पर्यटन मंत्री तुकोजीराव पवार को दतिया, आदिम जाति कल्याण राज्यमंत्री हरिशंकर खटीक को छतरपुर, पंचायत राज्यमंत्री देवी सिंह सैयाम को शहडोल, कृषि कल्याण राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह को होशंगाबाद, वन राज्यमंत्री जय सिंह मरावी को अनूपपुर, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री नाना भाई को बालाघाट और नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री मनोहर उंटवाल को अशोकनगर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इसी तरह जल संसाधन मंत्री जयंत मलैया को ग्वालियर एवं टीकमगढ़, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव को दमोह एवं पन्ना, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा को जबलपुर एवं धार, परिवहन मंत्री जगदीश देवड़ा को देवास एवं गुना, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अजय विश्नोई को डिंडौरी एवं रीवा, जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को सीहोर एवं शाजापुर, स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस को खरगोन एवं बड़वानी, श्रम मंत्री जगन्नाथ सिंह को मंडला एवं सिवनी, किसान कल्याण मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया को सीधी एवं कटनी, सहकारिता मंत्री गौरी शंकर बिसेन को नरसिंहपुर एवं छिंदवाड़ा, राजस्व मंत्री कर्ण सिंह वर्मा को रायसेन एवं विदिशा, गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता को रतलाम एवं राजगढ़, नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री पारस जैन को मंदसोर एवं नीमच, परिवहन राज्य मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को शिवपुरी एवं भिण्ड, महिला बाल विकास राज्यमंत्री रंजना बघेल को खंडवा एवं बुरहानपुर, ऊर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को सिंगरौली एवं सतना, सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल को श्योंपुर एवं मुरैना और स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र हार्डिया को झाबुआ एवं आलिराजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+