दिल्ली में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
एक अधिकारी ने बताया कि महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राजधानी में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के 26 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें 19 वर्ष का एक लड़का शामिल है।
दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सरकार इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हर कदम उठा रही है।
गौरतलब है कि देश में अब तक स्वाइन फ्लू से 508 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications