भाई की शादी में महाबली खली ने जमकर लगाए ठुमके

नाहन (हिमाचल प्रदेश), 12 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड रेशलिंग फेडरेशन (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के विश्वविख्यात पहलवान महाबली खली ने अपने छोटे भाई की शादी में गुरुवार को जमकर ठुमके लगाए। खली घुटने के ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वह अपने गांव में आयोजित विवाह समारोह के दौरान खुद को हिंदी फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाने से नहीं रोक पाए।

खली का वास्तविक नाम दिलीप सिंह राणा है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के लिए अमेरिका जाने के बाद उन्होंने अपना नाम खली रख लिया था। खली ने हाल ही में अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था लेकिन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव धिराना में आयोजित समारोह के दौरान वह जमकर नाचे।

ऑपरेशन के बाद के एहतियात के बारे में पूछे जाने पर खली ने कहा, "डॉक्टर ने मुझे कुश्ती लड़ने के लिए मना किया है, नाचने के लिए नहीं। दोस्तों, परिजनों और प्रियजनों के साथ शादी के मौके पर नाचने का अपना अलग आनंद है।"

खली डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सबसे ऊंचे कद के पहलवान हैं। उनका कद सात फुट तीन इंच और वजन 190 किलोग्राम है। खली ने कहा, "मुझे चलने-फिरने और यात्रा करने में दिक्कत होती है लेकिन मैं अपने छोटे भाई की शादी में खुद को नाचने से कैसे रोक सकता हूं। इस ऑपरेशन के कारण मुझे और कुछ समय तक कुश्ती से दूर रहना होगा। फिलहाल मैं खुद को फिट रखने के लिए रोजाना 8 से 10 घंटे कुश्ती का अभ्यास करता हूं।"

हॉलीवुड और बालीवुड फिल्मों में काम करने के सवाल पर खली ने कहा, "मैंने दो हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। एक फिल्म इसी महीने प्रदर्शित हो रही है। मुझे फिल्मों में काम करने के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल रहे हैं लेकिन मेरे पास फिल्मों के लिए समय नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+