कोलंबिया में 19 विद्रोही पकड़े गए
बोगोटा, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कोलंबिया में पुलिस ने सबसे बड़े विद्रोही संगठन 'रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया' (एफएआरसी) के 19 विद्रोहियों को पकड़ा है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक पुलिस ने 14 विद्रोहियों को उत्तरपूर्वी डे संतनदेर प्रांत से पकड़ा। अन्य चार विद्रोहियों को एंटियोकिया और उरिबे प्रांतों को पकड़ा गया।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी व्रिदोही जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवादी वारदातों में संलिप्त थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications