मुरादाबाद में किसानों ने रेलमार्ग अवरूद्ध किया

मुरादाबाद के मूढ़ा पांडे रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों किसानों ने मुरादाबाद-दिल्ली रेलमार्ग अवरूद्ध कर कई रेलगाड़ियों को रोका। जिससे काफी समय तक इस मार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हाथापाई भी हुई।

मूढ़ापांडे थाना-प्रभारी अजय सोतिया ने आईएएनएस को बताया कि रेलमार्ग अवरूद्ध कर रहे आक्रोषित किसानों ने पुलिस से हाथापाई की। हालांकि एक घंटे के अंदर किसानों को स्टेशन से हटाकर रेलमार्ग खाली करा लिया गया और रेलगाड़ियों का परिचालन सुचारू रूप से चालू हो गया।

पुलिस के मुताबिक गुस्साए किसानों ने दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग जाम कर यातायात बाधित कर दिया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ज्ञात हो कि गन्ना मूल्य से नाराज किसानों ने गत सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रेलगाड़ियां रोकी थीं, राजमार्ग जाम किए थे और दुकानों में तोड़फोड़ की थी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा गóो का समर्थन मूल्य 165 रुपये प्रति क्विंटल व केंद्र सरकार द्वारा उससे भी कम 129.85 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने और उचित एवं लाभकारी मूल्य व्यवस्था (एफआरपी) तय करने का किसान विरोध कर रहे हैं। गन्ना किसान प्रति क्विंटल 280 रुपये से ऊपर कीमत की मांग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+