दिल्ली मेट्रो नोएडा पहुंची, मायावती इसे और आगे ले जाएंगी (लीड-3)
मुख्यमंत्री मायावती ने कहा," हमारी सरकार मेट्रो रेल सेवा को राज्य के बाकी हिस्सों में बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसकी शुरुआत ग्रेटर नोएडा और नोएडा के अन्य हिस्सों से हो रही है। हम प्रस्तावित हवाईअड्डे को भी मेट्रो से जोड़ना चाहते हैं।"
मुख्यमंत्री ने आगे कहा," मैं इस सेवा के लिए धन्यवाद देती हूं। नोएडा को विश्व के विकसित शहरों में गिना जाएगा और मेट्रो का नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास पर प्रभाव पड़ेगा।"
मायावती ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इस परियोजना के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम को 557 करोड़ रुपए दिए गए थे। नोएडा प्राधिकरण और डीएमआरसी ने साथ मिलकर समय के अंदर इस परियोजना को पूरा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications