औद्योगिक उत्पादन में 9 फीसदी की वृद्धि (लीड-1)
सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह औद्योगिक उत्पादन में आ रहे सुधार को दर्शाता है। अगस्त माह के दौरान औद्योगिक उत्पादन में 10.4 फीसदी की वृद्धि हुई जो पिछले 22 माह की सबसे ऊंची दर थी।
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि की दर 6.5 फीसदी रही जो पिछले वर्ष की पहली छमाही के दौरान पांच फीसदी थी।
सितंबर में विनिर्मित वस्तुओं के उत्पादन में 9.3 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि पिछले वर्ष के इसी माह के दौरान यह वृद्धि 6.2 फीसदी थी। खनन और बिजली उत्पादन में 8.6 फीसदी की वृद्धि हुई जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 7.9 फीसदी थी।
इसी तरह उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में सितंबर में 22.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
औद्योगिक नीति और संवर्धन सचिव अजय शंकर ने कहा, "सुधार हो रहा है। ये आंकड़े अच्छे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications