रुड की पत्नी इंडिया गेट पर पुष्पांजलि अर्पित करने वाली पहली महिला अतिथि
एक अधिकारी ने बताया, "प्रधानमंत्री केविन रुड और उनकी पत्नी दोनों ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्मारक पर आस्ट्रेलिया की एक नर्स का भी नाम अंकित है।"
मेमोरियल पर अंकित सिस्टर लेटेसिया (आस्ट्रेलिया की एक नर्स) की मृत्यु आंत के रोगों से 11 नवंबर 1916 को हुई थी। विक्टोरिया में पैदा हुई सिस्टर लेटेसिया को क्वेटा में दफनाया गया था, जो अब पाकिस्तान में है।
इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति को वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद भारतीय जवानों की याद में स्थापित किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रथम विश्वयुद्ध (1914-1918) में शहीद भारतीयों की याद में ब्रिटिश शासकों ने इंडिया गेट बनवाया था। इस पर 13,516 पुरुषों और महिलाओं के नाम अंकित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications