कश्मीर में आतंकवादी हमले में पुलिस अधिकारी घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले में सोपोर कस्बे के चानखान इलाके में उप निरीक्षक मंजूर अहमद पर आतंकवादियों ने काफी करीब से हमला कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस घटना के बाद मंजूर को इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे विशेष इलाज के लिए श्रीनगर भेज दिया।"
अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications