बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश में पारा गिरा
मौसम विभाग के कार्यालय निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा, "लाहौल और स्फीति जिले में गुरुवार सुबह इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। केलोंग में पारा शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।"
किन्नौर जिले के कालपा में इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहां तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इसके अलावा भुनतार में 2.6, उना में 4.7, सोलन में 4.8, पालमपुर में 6.7, धर्मशाला में 7.7 और राजधानी शिमला में 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
नौ नवंबर को राज्य के पर्वतीय हिस्सों में हुई बर्फबारी के कारण अधिकतम तापमान में 8-9 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications