शिवराज सरकार से जनता का मोह भंग : प्रभा ठाकुर
भोपाल प्रवास पर आईं प्रभा ठाकुर ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा," मध्य प्रदेश में अत्याचार और उत्पीड़न बढ़ा है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान आम आदमी को सुरक्षित जीवन दिलाने का वादा किया था। इतना ही नहीं केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय भी राज्य सरकार ले रही है और महंगाई का दोष केंद्र पर मढ़ कर भ्रम फैला रही है। राज्य सरकार को इसका जवाब आगामी नगरीय निकाय के चुनाव में मिल जाएगा।"
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को उसका हक दिलाने की पहल की है और यही वजह है कि चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आरक्षण मिल पाया है। उन्होंने उम्मीद जताई की प्रदेश के आगामी नगर निकाय चुनाव के जरिए जमीनी सत्ता पर कांग्रेस का कब्जा होगा।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का सम्मान किया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं की उपेक्षा की है। उन्होंने इस सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम भी लिया। उन्होंने कहा इन दोनों नेताओं के साथ क्या हुआ, यह सभी को पता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications