झारखण्ड में राजद 54 सीटों पर चुनाव लड़ेगा
राजद नेता एवं महामंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि राजद झारखंड के 81 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कुल 54 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज 32 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है जबकि पूर्व में 22 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि शेष सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और वामपंथी दल अपने प्रत्याशी उतारेंगे। उन्होंने कहा कि राजद, लोजपा और वामपंथी दल झारखंड में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
यादव के मुताबिक राजद और लोजपा पिछले लोकसभा चुनाव की तरह साझा चुनाव प्रचार भी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications