भारत और नेपाल के गृहमंत्री करेंगे सुरक्षा सहयोग पर चर्चा
काठमांडू, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और नेपाल के गृहमंत्री अगले सप्ताह दक्षिण एशिया में सीमा पार से चल रहे आंतकवाद से निपटने के लिए आपसी सुरक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे। नेपाल के गृहमंत्री भीम रावल 17 नवंबर को तीन दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं।
नेपाल के गृहमंत्री भारत के तीन दिवसीय दौरे पर 17 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेगे। इस दौरान रावल भारत के गृहमंत्री पी. चिदंबरम से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भीम रावल के साथ गृह सचिव गोविंद प्रसाद कुसुम , नेपाल पुलिस प्रमुख, सशस्त्र पुलिस बल और राष्ट्रीय जांच विभाग के अधिकारी भी भारत आऐंगे।
भारत के गृह सचिव जी.के.पिल्लई और नेपाल के गृह सचिव गोविंद प्रसाद कुसुम आपसी सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर विचार विमर्श करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications