तनावमुक्त रहने के लिए खाएं चॉकलेट

उच्च तनाव महसूस करने वाले लोगों को दो सप्ताह तक लगातार प्रतिदिन 40 ग्राम गहरे रंग की चॉकलेट दी गई और इसका सेवन करने के बाद तनाव के लिए जिम्मेदार हार्मोन के स्तर में कमी देखी गई थी।

स्विटजरलैंड के 'नेस्ले रिसर्च सेंटर' के सुनील कोचर और उनके सहयोगियों का कहना है कि इस बात के वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि गहरे रंग की चॉकलेट में उपस्थित ऑक्सीकरण रोधी तत्व दिल की बीमारियों और अन्य बीमारियों के जोखिम वाले कारकों को कम कर देते हैं।

चॉकलेट तनाव से संबंधित अन्य जैव-रासायनिक असंतुलनों को भी कुछ हद तक ठीक कर देती हैं।

अध्ययन में यह भी कहा गया है कि चॉकलेट भावनात्मक तनाव को कम कर सकती है। हालांकि अब तक मानव में अनुसंधान के बाद ऐसे बहुत थोड़े प्रमाण मिले हैं जो बताते हैं किस तरह चॉकलेट तनाव को कम करने में सहायक है।

'नेसले रिसर्च सेंटर' की विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने स्वयं को अत्यधिक तनावयुक्त महसूस करने वाले और दो सप्ताह तक चॉकलेट का सेवन करने वाले लोगों में तनाव हार्मोन और तनाव संबंधी अन्य जैवरासायनिक परिवर्तनों में कमी पाई थी।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अध्ययन ने इस बात के मजबूत प्रमाण दिए हैं कि स्वस्थ लोगों में दो सप्ताह की अवधि तक प्रतिदिन 40 ग्राम चॉकलेट खाने से उनकी चयापचय क्रिया में पर्याप्त परिवर्तन होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+