रूस की उन्नत परमाणु पनडुब्बी का परीक्षण शुरू

समाचार एजेंसी आरआईए नोवास्ती के मुताबिक डेल्टा-4 कक्षा की के-18 कैरीलिआ पनडुब्बी की मरम्मत का काम 2004 में शुरू हुआ था। मरम्मत के दौरान इसके शोर को कम करने, नजर रखने की क्षमता में विकास करने और इसकी उम्र बढ़ाने का प्रयास किया गया था। इस पनडुब्बी में 16 सिनीवा आरएसएम-54 मिसाइलें हैं।

शिपयार्ड के अधिकारियों ने बताया कि 2009 के आखिर में यह पनडुब्बी रूस के उत्तरी बेड़े में शामिल हो जाएगी।

चार अन्य डेल्टा-4 कक्षा की तीन अन्य पनडुब्बियों के-51 वर्खोतुर्ये, के-84 येकैतेरिनबर्ग, के-114 तुला और के-117 ब्रेयनस्क की भी ऐसी ही मरम्मत की जाएगी। रूसी नौसेना के पास कुल सात डेल्टा-4 पनडुब्बियां हैं। इन सभी को उत्तरी बेड़े में तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+