मलेशियाई एयरलाइन ने 24 घंटे में 3 लाख टिकट बेचे
मुफ्त सीट अभियान के तहत कंपनी की वेबसाइट पर पहले 11 घंटों में 30 करोड़ हिट्स दर्ज हुए।
विमानन कंपनी की क्षेत्रीय व्यापार प्रमुख खातलीन तान ने कहा कि कम से कम 300,000 टिकटें 24 घंटे से भी कम समय में बिक गईं।
उन्होंने समाचार पत्र 'द स्टार' को बताया कि भीड़ के कारण कंपनी के सर्वर की क्षमता को दोगुना किया गया।
भारत और चीन के अलावा कंपनी ने रविवार तक ताइवान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के 70 से अधिक गंतव्यों के लिए 10 लाख मुफ्त टिकट दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications