ओएनजीसी की शाखा को ब्राजील में और निवेश की अनुमति
गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने संवाददाताओं को बताया कि ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) के सात करोड़ डॉलर के निवेश से ब्राजील के कंपोज बेसिन परियोजना में कुल निवेश बढ़कर 38.3 करोड़ डॉलर हो जाएगा।
इसमें तेल क्षेत्र के अधिग्रहण के लिए खर्च की गई 16.5 करोड़ डॉलर की रकम शामिल है। परियोजना में ओवीएल की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
सीसीईए से ओवीएल को निवेश की मंजूरी के बाद उसके शेयर 410 डॉलर से बढ़कर 478 डॉलर पर पहुंच गए।
सरकार ने एक बयान में कहा कि अतिरिक्त निवेश से ओवीएल को अधिक तेल स्रोतों तक पहुंचने और परियोजना से अधिक तेल उत्पादन की उम्मीद है। इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications